कांग्रेस नेता विश्वेंद्र सिंह ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, कहा- कुछ छुटभैये तथाकथित नेताओं ने जो अनर्गल बयान दिए उससे मेरे कार्यकर्ताओं में आक्रोश

कांग्रेस नेता विश्वेंद्र सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है.कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि मैंने जीवन मे हमेशा मेरे इष्ट  गिरिराज महाराज और अंतरात्मा की आवाज़ सुन कर ही फैसला लिया है आज कुछ छुटभैये तथाकथित नेताओं ने जो अनर्गल बयान दिए हैं उस से मेरे कार्यकर्ताओं में आक्रोश है.
विस्तार में

जयपुर : कांग्रेस नेता विश्वेंद्र सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है.कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि मैंने जीवन मे हमेशा मेरे इष्ट  गिरिराज महाराज और अंतरात्मा की आवाज़ सुन कर ही फैसला लिया है आज कुछ छुटभैये तथाकथित नेताओं ने जो अनर्गल बयान दिए हैं उस से मेरे कार्यकर्ताओं में आक्रोश है.

मेरा भी अन्तर मन दुखी और व्यथित है जिस पार्टी के लिए मैंने मेरा जीवन न्यौछावर कर दिया आज उसी पार्टी ने यदि मेरी निष्ठा, ईमानदारी, कर्तव्य परायणता का यह सिला दिया तो मैं अंदर से बहुत हिल गया हूं, मैंने हमेशा मान, सम्मान और स्वाभिमान से जीवन जिया है मेरे उसूल और आदर्शों से कभी कोई समझौता नहीं किया.

मेरे कार्यकर्ताओं में मौजूदा चापलूसी की परंपरा के कारण आक्रोश है, यदि सच को सच कहना, गलत और झूंठ का साथ नहीं देना पाप है तो मैं इसको हर बार करूंगा, मैं ना गलत करता हूं न ही गलत सहन करता हूं,मेरा सार्वजनिक जीवन जनता जनार्दन की देन है, मैं इनके लिए ही जीता हूं और इनके लिए ही मरूंगा, मेरे खून का हर कतरा मेरे कार्यकर्ताओं, मेरे मतदाताओं, मेरे क्षेत्र वासियों, प्रदेश वासियों के लिए बहा है.और बहेगा.

मेरा सार्वजनिक जीवन खुली किताब है, बेदाग है,मैंने मेरे दामन पर कभी दाग न तो लगने दिया और ना ही लगने दूंगा, ऐसी परिस्थिति में दम घुटने से मरने के बजाय स्वाभिमान की मौत मरना बेहतर है, मेरे पुरखों ने कभी ऐसी चीजों से कभी समझौता नहीं किया उनका अनुसरण करते हुए मैं भी आपको अलविदा कहने में ही अपनी भलाई समझता हूं,मैं शायद अब आपकी गलत रीति नीति के साथ कदमताल नहीं कर पाउंगा!

बता दें कि पिछले लंबे समय से कांग्रेस से महाराज विश्वेंद्र सिंह की तल्खी चल रही थी. निकाय चुनाव में उनकी सुनी नहीं गई थी. विश्वेंद्र सिंह पहले भी बीजेपी में रह चुके हैं. जब वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री थी तब विश्वेंद्र सिंह राज्य के पॉलिटिकल सलाहकार रह चुके हैं. मंत्री का दर्जा देकर राजनीतिक सलाहकार बनाया गया था.