फायर एनओसी नहीं लेने वालों पर गाज गिराने की तैयारी, स्वायत्त शासन विभाग ने निकायों को दिए आदेश

फायर एनओसी नहीं लेने वालों पर गाज गिराने की तैयारी, स्वायत्त शासन विभाग ने निकायों को दिए आदेश

जयपुरः फायर एनओसी नहीं लेने वालों पर गाज गिराने की तैयारी है. बिना फायर एनओसी वाले भवनों को सील किया जाएगा. दिल्ली में होटल में आग लगने की घटना पर एक्शन में आए स्वायत्त शासन विभाग ने निकायों को आदेश दिए है. शहरों में समस्त होटल्स,गेस्ट हाउस,रेस्टारेंट्स, मैरिज गार्डन्स,मल्टीप्लेक्स,कोचिंग संस्थान और जोखिम वोल अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के सर्वे के आदेश दिए है. 

सर्वे के दौरान जिन प्रतिष्ठानों में गंभीर अनियमित्ताएं मिलेंगी अथवा बिना फायर एनओसी प्रतिष्ठान का संचालन पाया गया तो ऐसे प्रकरणों में राजस्थान नगर पालिका अधिनियम और मौजूदा नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी.