राजस्थान में भूकंप से कांपी धरती, खाटूश्यामजी से लेकर कुचामन सिटी में झटके महसूस

राजस्थान के कुछ इलाकों में कल देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए. रात को 11 बजकर 47 मिनट पर भूकंप के झटके लगे. ऐसे में तेज कंपन से लोग सहम गए और घरों के बाहर निकल गए. भूकंप रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.9 रही
विस्तार में

जयपुरः राजस्थान के कुछ इलाकों में कल देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए. रात को 11 बजकर 47 मिनट पर भूकंप के झटके लगे. ऐसे में तेज कंपन से लोग सहम गए और घरों के बाहर निकल गए. भूकंप रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.9 रही. हालांकि भूकंप को लेकर अब तक किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं सामने आई है. 

जानकारी के अनुसार सुजानगढ़, सालासर बालाजी, सांभर, खाटूश्यामजी, खंडेला, कुचामन सिटी में भूकंप के झटके आए. जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.9 रही. भूकंप का केंद्र सीकर से 15 किलोमीटर दूर हर्ष पर्वत के नजदीक बताया जा रहा है. 

राजस्थान में देर रात भूकंप के झटके, खाटूश्यामजी सहित कई इलाकों में कांपी धरती से लोग कंपन महसूस करने लगे. पहले तो लोग समझ नहीं सकें. लेकिन इसके बाद जैसे ही पता चला वैसे ही लोग अपने घरों के बाहर निकल आए.