शहरी निकाय चुनाव में भजनलाल सरकार पर भरोसा ! जयपुर, कोटा, भीलवाड़ा, उदयपुर नगर निगम में भाजपा को मिला पूर्ण बहुमत

शहरी निकाय चुनाव में भजनलाल सरकार पर भरोसा ! जयपुर, कोटा, भीलवाड़ा, उदयपुर नगर निगम में भाजपा को मिला पूर्ण बहुमत

जयपुर: शहरी निकाय चुनाव में भजनलाल सरकार पर भरोसा जताया हैं! प्रदेश की जनता ने सरकार के विकास कार्यों पर पूरा भरोसा जताया है. जयपुर, कोटा, भीलवाड़ा, उदयपुर नगर निगम में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला और वहीं पाली, अजमेर, जोधपुर, अलवर भरतपुर में भाजपा बोर्ड बना सकती है. 

इन पांचों नगर निगमों में निर्दलीयों के साथ मिलकर बोर्ड बना सकती है. इन नगर निगमों में 'किंगमेकर' की भूमिका में निर्दलीय रहेंगे. इस प्रकार 10 में से कुल 9 नगर निगम में भाजपा अपना मेयर बना सकती है.इसके साथ ही 22 नगर परिषदों में भाजपा सभापति बनाने जा रही है. इसके अलावा कुछ निर्दलीयों के साथ भी नगर परिषदों में भाजपा बोर्ड बना सकती है. 

उधर 133 नगर पालिकाओं में भाजपा अपना बोर्ड बनाने जा रही है. कुल मिलाकर भजनलाल शर्मा के रोड शो और सभाओं ने पूरी फिज़ा बदल दी. खुद प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने भजनलाल शर्मा को जीत की बधाई दी. अलबत्ता इस जीत के साथ फर्स्ट इंडिया के EXIT POLL पर भी जनता ने मुहर लगाई.

शहरी निकाय चुनाव में भजनलाल सरकार पर भरोसा !: 
-प्रदेश की जनता ने जताया सरकार के विकास कार्यों पर पूरा भरोसा 
-जयपुर, कोटा, भीलवाड़ा, उदयपुर नगर निगम में भाजपा को मिला पूर्ण बहुमत 
-और वहीं पाली, अजमेर, जोधपुर, अलवर भरतपुर में भाजपा बना सकती बोर्ड 
-इन पांचों नगर निगमों में निर्दलीयों के साथ मिलकर बना सकती बोर्ड 
-इन नगर निगमों में 'किंगमेकर' की भूमिका में रहेंगे निर्दलीय 
-इस प्रकार 10 में से कुल 9 नगर निगम में भाजपा बना सकती अपना मेयर
-इसके साथ ही 22 नगर परिषदों में भाजपा बनाने जा रही सभापति 
-इसके अलावा कुछ निर्दलीयों के साथ भी नगर परिषदों में बोर्ड बना सकती भाजपा 
-उधर 133 नगर पालिकाओं में भाजपा बनाने जा रही अपना बोर्ड 
-कुल मिलाकर भजनलाल शर्मा के रोड शो और सभाओं ने बदल दी पूरी फिज़ा
-खुद प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने भजनलाल शर्मा को दी जीत की बधाई 
-अलबत्ता इस जीत के साथ फर्स्ट इंडिया के EXIT POLL पर भी जनता ने लगाई मुहर