बीकानेर पहली बार एक साथ उड़ेंगे 600 ड्रोन, आसमान में उकेरेंगे राष्ट्रीय गौरव से जुड़ी आकृतियां

बीकानेर पहली बार एक साथ उड़ेंगे 600 ड्रोन, आसमान में उकेरेंगे राष्ट्रीय गौरव से जुड़ी आकृतियां

बीकानेर: बीकानेर में  पहली बार एक साथ 600 ड्रोन उड़ेंगे. 15 मिनट तक आसमान में कला-संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय गौरव से जुड़ी आकृतियां आसमान में उकेरेंगे. 14 अगस्त को राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सार्दुल सदन क्षेत्र से 600 ड्रोन एक साथ उड़ान भरेंगे. करीब 15 मिनट तक विशेष ड्रोन शो चलेगा. 

जिला कलेक्टर निशान्त जैन ने बताया कि बीकानेर की धरती से पहली बार इतने ड्रोन एक साथ उड़ेंगे. आसमान में दिखेगी बीकानेर की कला, संस्कृति,  परंपराओं, लोक संस्कृति, आस्था और सीमांत गौरव की झलक दिखेगी. शहर के अलग-अलग हिस्सों से भी भव्य ड्रोन शो देखा जा सकेगा. 

इसी दिन महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में भव्य सांस्कृतिक संध्या होगी. देश-प्रदेश की बहुरंगी संस्कृति से ओतप्रोत कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां होंगी. राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस को लेकर शहर में विशेष साज-सज्जा और रोशनी की गई है. प्रमुख चौराहों, सर्किल्स, सार्वजनिक स्थानों और सरकारी भवनों को भी सजाया गया है.