नई दिल्लीः हरियाणा के पूर्व मंत्री स्व.जसविंदर सिंह संधू के बेटे गगनजोत संधू की मौत हो गई है पंजाब के रोपड़ जिले के पखराली गांव स्थित फार्म हाउस पर शव मिला है. घटना के समय फार्म हाउस पर अकेले होने की जानकारी मिल रही है. पुलिस ने जांच के लिए फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया.
शव को रोपड़ के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. रोपड़ सदर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. गगनजोत संधू कुरुक्षेत्र के गुमथला गढ़ू गांव के दो बार सरपंच रहे थे. उनके पिता स्व. जसविंदर सिंह संधू पिहोवा से चार बार विधायक और पूर्व कृषि मंत्री रहे.