गांवों में अब मुफ्त में नहीं मिलेगा सरकारी जल, मंत्री कन्हैयालाल चौधरी बोले- मैं मुफ्त में पानी देने के समर्थन में नहीं

गांवों में अब मुफ्त में नहीं मिलेगा सरकारी जल, मंत्री कन्हैयालाल चौधरी बोले- मैं मुफ्त में पानी देने के समर्थन में नहीं

जयपुर : गांवों में अब सरकारी जल मुफ्त में नहीं मिलेगा. कैबिनेट ने आज किया 'हर घर नल ' के तहत संचालन, प्रबंधन- O&M  प्रावधानों का अनुमोदन हुआ. इसके तहत 50 रुपए प्रति माह राशि देने का प्रावधान किया जा सकता है. 

इसे लेकर जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने मंशा जताई. उन्होंने कहा कि मैं मुफ्त में पानी देने के समर्थन में नहीं हूं. कम से कम 50 रुपए उपभोक्ता से जरूरी वसूला जाना चाहिए. इससे आम लोगों को पानी की अहमियत समझ में आएगी. प्रावधानों  के तहत मॉनिटरिंग के लिए कमेटियां बनाने का अनुमोदन हुआ.  

संचालन के लिए होगी 6 स्तरीय कमेटियां होंगी. राज्य स्तर पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बनी कमेटी मॉनिटरिंग करेगी. गांव, जिला स्तर पर भी मॉनिटरिंग कमेटी होंगी. सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर जुर्माने का प्रावधान है.