NH-48 पर भीषण हादसा, ट्रेलर, स्लीपर बस और रोडवेज बस में आपस में टक्कर, कई यात्री घायल

जयपुर: बगरू के NH-48 पर भीषण हादसा हुआ है. ट्रेलर, स्लीपर बस और रोडवेज बस में आपस में टक्कर हुई है. हादसे में बस सवार कई यात्री घायल हो गए हैं. NH-48 पर अठ मोरिया के पास बड़ा हादसा हुआ. जयपुर से अजमेर की ओर जा रहे ट्रेलर के अचानक ब्रेक लगाने से हादसा हुआ. 

पीछे से आ रही स्लीपर बस ट्रेलर में जा घुसी. स्लीपर बस में करीब 40 यात्री सवार बताए जा रहे हैं. वहीं स्लीपर बस के पीछे आ रही रोडवेज बस स्लीपर बस से टकराई. हादसे में कुछ यात्रियों के घायल होने की सूचना है.

स्थानीय लोगों की सूचना पर एम्बुलेंस और राहत दल मौके पर पहुंचा. घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है. पुलिस राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है. हादसे के कारण हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ है.