चूरू: चूरू में भीषण सड़क हादसा हुआ है. बीदासर में डूंगरगढ़ तिराहे के पास ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी. सड़क हादसे में बाइक सवार 2 युवकों की मौत हो गई. गंभीर हालत में बीकानेर PBM अस्पताल ले जाया गया था.
जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित किया. मृतक महेंद्र और अशोक हेमासर आथूना निवासी बताए जा रहे है. आज दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम होगा. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.