चांदपोल बाजार स्थित तोपखाने के रास्ते में गिरा मकान, मलबे में दबने से एक व्यक्ति की मौत

जयपुर स्थित चांदपोल इलाके में बड़ा हादसा हुआ है. तोपखाने के रास्ते में मकान गिरा गया है. हादसे के दौरान मलबे में एक व्यक्ति दब गया. मलबे में दबने से 50 वर्षीय रईस की मौत हो गई है. 
विस्तार में

जयपुरः जयपुर स्थित चांदपोल इलाके में बड़ा हादसा हुआ है. तोपखाने के रास्ते में मकान गिरा गया है. हादसे के दौरान मलबे में एक व्यक्ति दब गया. मलबे में दबने से 50 वर्षीय रईस की मौत हो गई है. 

 

बीती रात 2 बजे की ये घटना है. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त रईस घर में सो रहा था. इसी दौरान अचानक से मकान गिर गया. और उसकी दबने से मौत हो गई. सिविल डिफेंस की टीम ने शव को बाहर निकाला है.