जोधपुर : ट्रेन में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक मोबाइल चार्जिंग पर रोक रहेगी. रेलवे बोर्ड ने सभी कोचों के चार्जिंग पॉइंट बंद रखने के निर्देश सख्त किए हैं. पावर बैंक फटने की घटना के बाद रेलवे ने सुरक्षा व्यवस्था पर जोर बढ़ाया है.
दक्षिण पूर्व रेलवे में चार्जिंग पॉइंट बंद नहीं होने के दौरान घटना सामने आई थी. चार्जिंग पर लगा यात्री का पावर बैंक धुएं के साथ फटने का मामला सामने आया. रेलवे बोर्ड ने सभी क्षेत्रीय रेलों को नियमों की सख्ती से पालना के निर्देश दिए हैं. रात में चार्जिंग पॉइंट बंद हैं या नहीं, इसके लिए औचक निरीक्षण होंगे.
अधिकारियों और पर्यवेक्षकों को व्यवस्था की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं. कर्मचारियों को सुरक्षा नियमों के संबंध में परामर्श और प्रशिक्षण देने पर जोर दिया है. जोधपुर मंडल में भी रात 11 से सुबह 5 बजे तक चार्जिंग पॉइंट बंद रखने होंगे. पावर बैंक हादसे के बाद रेलवे ने सुरक्षा नियम सख्त किए हैं.