जयपुर: इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बड़ी खबर, बड़ी मात्रा में पकड़ी इंडियन और विदेशी करेंसी, दुबई जा रहे दो यात्रियों के पास से पकड़ी करेंसी   

जयपुर : इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बड़ी खबर मिल रही है. बड़ी मात्रा में इंडियन और विदेशी करेंसी पकड़ी है. दुबई जा रहे दो यात्रियों के पास से करेंसी पकड़ी है. दोनों यात्री स्पाइसजेट की फ्लाइट SG 57 से दुबई जा रहे थे. 

शक के आधार पर दोनों यात्रियों को रोका था. चेकिंग करने पर दोनों यात्रियों के पास बड़ी मात्रा में कैश मिला. बैग में भरकर ले जाए जा रहे कैश को लेकर यात्रियों ने संतोष जनक जवाब नहीं दिया.

ऐसे में सुरक्षा कर्मियों ने कस्टम के अधिकारियों को सूचना दी. अब कस्टम के अधिकारी दोनों यात्रियों से पूछताछ कर रही है. एक यात्री राजस्थान का तो एक यूपी निवासी बताया जा रहा है.

जयपुर : इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बड़ी खबर: 
-बड़ी मात्रा में पकड़ी इंडियन और विदेशी करेंसी  
-दुबई जा रहे दो यात्रियों के पास से पकड़ी करेंसी 
-स्पाइसजेट की फ्लाइट SG 57 से दुबई जा रहे थे दोनों यात्री
-शक के आधार पर रोका था दोनों यात्रियों को
-चेकिंग करने पर दोनों यात्रियों के पास मिला बड़ी मात्रा में कैश 
-बैग में भरकर ले जाए जा रहे कैश को लेकर यात्रियों ने नहीं दिया संतोष जनक जवाब
-ऐसे में सुरक्षा कर्मियों ने कस्टम के अधिकारियों को दी सूचना
-अब कस्टम के अधिकारी दोनों यात्रियों से कर रही पूछताछ 
-एक यात्री राजस्थान का तो एक बताया जा रहा यूपी निवासी