जयपुर नगर निगम में पिछले 3 चुनावों के मुकाबले रिकॉर्ड मतदान, इस बार 5.2 % की हुई वृद्धि

जयपुर नगर निगम में पिछले 3 चुनावों के मुकाबले रिकॉर्ड मतदान, इस बार 5.2 % की हुई वृद्धि

जयपुरः जयपुर नगर निगम में पिछले 3 चुनावों के मुकाबले इस बार रिकॉर्ड मतदान हुआ. पिछले निगम चुनाव के मुकाबले इस बार 5.2 % की वृद्धि हई. 2 निगम और ढाई सौ वार्डों के बावजूद पिछली बार 58.06% ही मतदान रहा था. इस बार फिर एक नगर निगम और 150 वार्डों के लिए हुए मतदान में 63.55 % का रिकॉर्ड. 

जयपुर के 15 लाख 46 हजार 193 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया. इससे पहले जयपुर नगर निगम चुनाव में वर्ष 2009 में 51.80%, वर्ष 2014  के चुनाव में 60% और वर्ष 2020 के चुनाव में 57.82% हैरिटेज, 58.31% ग्रेटर निगम में मतदान हुआ था. लेकिन इस बार 63.50% मतदान के साथ रिकॉर्ड दर्ज हुआ.