राजधानी जयपुर में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश

राजधानी जयपुर में मौसम का मिजाज बदल गया है. तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई है. शहर के अलग अलग इलाकों में बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी किया है.
विस्तार में

जयपुर : राजधानी जयपुर में मौसम का मिजाज बदल गया है. तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई है. शहर के अलग अलग इलाकों में बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी किया है.

जयपुर शहर, जयपुर ग्रामीण, दौसा, टोंक, सवाईमाधोपुर जिले में अलर्ट जारी किया है. मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने के साथ ही एक दो दौर भारी वर्षा के होने की संभावना जताई है.

वहीं बारां, कोटा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, चित्तौड़गढ़, अजमेर, बूंदी, भीलवाड़ा जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. यहां मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है.