झालावाड: कालीसिंध और परवन नदियां फिर उफान पर है. मध्यप्रदेश में झमाझम बारिश से नदियों में पानी की आवक बढ़ गई. कालीसिंध नदी के 5 गेट खोले गए. 46,660 क्यूसेक पानी की निकासी हुई. चंगेरी और आहू नदी की पुलिया पर पानी आने से मार्ग बंद हुआ.
गागरोन-चंगेरी मार्ग पर पानी आने से आवागमन बाधित हुआ. परवन बांध में पानी की आवक बढ़ने से नए गेट खोले गए. गेट खुलने के बाद परवन नदी भी उफान पर, चिंता बढ़ गई.झालावाड़-बारां मेगा हाईवे पर पानी आने से मार्ग अवरुद्ध हुआ.
हाईवे बंद होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लगातार बारिश और नदियों के उफान से खानपुर क्षेत्र में हालात चुनौतीपूर्ण है. प्रशासन ने नदी-नालों और जलमग्न मार्गों पर निगरानी बढ़ाई.आपको बता दें कि खानपुर में झालावाड़-बारां हाईवे दूसरे दिन भी बंद है. परवन नदी की पुलिया पर 4 फीट पानी आने से आवागमन बाधित हुआ. पुलिया जलमग्न होने से हाईवे पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रुकी. पुलिस प्रशासन मुस्तैद है, दोनों ओर पुलिस जवानों का जाब्ता तैनात है. लंबी दूरी तय करने वाले मालवाहक वाहन दूसरे दिन भी कतारबद्ध है.
छोटे-बड़े सवारी वाहन परिवर्तित मार्ग से लंबी दूरी तय कर गुजर रहे है. हाईवे बंद होने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पडा. राजस्थान रोडवेज की बसें परिवर्तित मार्ग से भी संचालित नहीं हो रही है. परवन नदी का जलस्तर बढ़ने से हाईवे पर संकट बरकरार है. आवागमन बहाल होने का वाहन चालकों को इंतजार है. परवन नदी के जलस्तर और हालात पर प्रशासन की नजर बनी हुई है.