कोटा-उदयपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक में जा घुसी क्रूजर, 9 लोगों की दर्दनाक मौत; खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे थे महाराष्ट्र के श्रद्धालु

राजस्थान में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं. कोटा-उदयपुर हाईवे पर शंभुपुरा के पास एक क्रूजर गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी. इस भीषण टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई.
विस्तार में

कोटा: राजस्थान में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं. कोटा-उदयपुर हाईवे पर शंभुपुरा के पास एक क्रूजर गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी. इस भीषण टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई.

जानकारी के अनुसार, क्रूजर में सवार सभी लोग महाराष्ट्र के निवासी बताए जा रहे हैं. वे खाटूश्यामजी के दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे. इसी दौरान कोटा के शंभुपुरा के पास उनकी गाड़ी खड़े ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि क्रूजर सवार 9 लोगों की जान चली गई.

खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु:
बताया जा रहा है कि सभी मृतक धार्मिक यात्रा पर राजस्थान आए थे. खाटूश्यामजी के दर्शन करने के बाद वे अपने गंतव्य की ओर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में हुए इस हादसे ने उनकी यात्रा को मातम में बदल दिया.