राजस्थान के मौसम की ताजा अपडेट, सूखे निकलेंगे अगस्त के अंतिम तीन दिन, प्रदेश में कहीं भी बारिश का अलर्ट नहीं

राजस्थान के मौसम की ताजा अपडेट, सूखे निकलेंगे अगस्त के अंतिम तीन दिन, प्रदेश में कहीं भी बारिश का अलर्ट नहीं

जयपुर: राजस्थान के मौसम की ताजा अपडेट सामने आया है. अगस्त के अंतिम तीन दिन सूखे निकलेंगे. राजस्थान में कहीं भी बारिश का अलर्ट नहीं है. पश्चिमी राजस्थान में सप्ताहभर से सूखा है. अगले कुछ दिन पूर्वी राजस्थान भी सूखा रहेगा.

उधर, सितंबर में भी मानसून कमजोर रहेगा. हालांकि 4 सितंबर को मानसूनी गतिविधियां शुरू होंगी. प्रदेश में सामान्य से 18 प्रतिशत कम बारिश दर्ज हुई. 

पश्चिमी राजस्थान में मानसून विदाई का औसत समय 17 सितंबर है. पूर्वी राजस्थान में मानसून विदाई का औसत समय 30 सितंबर है,लेकिन इस बार पहले मानसून की विदाई हो सकती है.