जयपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, प्रतापनगर थाने के ASI को किया ट्रैप, मुकदमे में मदद करने की एवज में मांगी थी घूस

जयपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, प्रतापनगर थाने के ASI को किया ट्रैप, मुकदमे में मदद करने की एवज में मांगी थी घूस

जयपुर: राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रिश्वतखोर अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहा है. आए दिन एसीबी की टीमें ट्रैप की कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोरों को रंगे हाथों दबोच रही हैं. ऐसे में सरकारी महकमे में भ्रष्टाचार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है.

ताजा कार्रवाई जयपुर में हुईं, जहां पर ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतापनगर थाने के ASI को ट्रैप किया है. 10 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते सुखदेव को दबोचा है. मुकदमे में मदद करने की एवज में घूस मांगी थी. DSP अर्चना मीणा ने कार्रवाई को अंजाम दिया. एसपी पीयूष दीक्षित के सुपरविजन में कार्रवाई हुई. डीजी गोविंद गुप्ता, एडीजी स्मिता श्रीवास्तव के निर्देश पर ट्रैप की कार्रवाई हुई.  

आपको बता दें​ कि ASI सुखदेव जाट 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप हुआ है. प्रतापनगर थाने का सहायक उप निरीक्षक ACB के शिकंजे में है. केस में मदद, आरोपी की गिरफ्तारी और चालान पेश करने की एवज में रिश्वत मांगी थी. शिकायत के सत्यापन में 10 हजार की रिश्वत मांगना सत्यापित हुआ. 

ट्रैप के दौरान रिश्वत की रकम वर्दी की पेंट की जेब में रखी मिली. ACB टीम ने ASI सुखदेव जाट के कब्जे से 10 हजार की रिश्वत राशि बरामद की. परिवादिया का काम लंबित रखकर रिश्वत मांगने का आरोप है. एसीबी SP पीयूष दीक्षित के सुपरविजन में कार्रवाई हुई. DSP अर्चना मीणा ने ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया.