उदयपुरः उदयपुर ACB ने चित्तौड़गढ़ में बड़ी कार्रवाई की है. ESIC की ब्रांच मैनेजर संदीपा बोहरा 10 हजार की घूस लेते ट्रैप किया है. एक्सीडेंट क्लेम की फाइल पास करने की एवज में घूस मांगी थी. बोहरा 50 हजार रुपए की रिश्वत की डिमांड कर रही थी.
सत्यापन के मौके पर 40 हजार रुपए ले चुकी थी. ACB ASP राजीव जोशी, CI लक्ष्मण डांगी ने कार्रवाई को अंजाम दिया. ACB DIG डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में कार्रवाई हुई.