आमेर महल में शारदीय नवरात्र मेले को लेकर हाथी सवारी पर बड़ा फैसला, 10 से 21 अक्टूबर तक हाथी सवारी पूरी तरह बंद

आमेर महल में शारदीय नवरात्र मेले को लेकर हाथी सवारी पर बड़ा फैसला, 10 से 21 अक्टूबर तक हाथी सवारी पूरी तरह बंद

जयपुरः आमेर महल में शारदीय नवरात्र मेले को लेकर हाथी सवारी पर बड़ा फैसला लिया गया है. 10 से 21 अक्टूबर तक आमेर महल में हाथी सवारी पूरी तरह बंद रहेगी. शिलामाता मंदिर में नवरात्र मेले के चलते सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है. 

दर्शनार्थियों की आवाजाही और पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए निर्णय लिया गया है. नवरात्र अवधि में आमेर महल सुबह 8 से शाम 5:30 बजे तक ही खुलेगा. पर्यटकों की सुविधा के लिए सिंहपोल द्वार पर प्रवेश पत्र वितरण की व्यवस्था रहेगी.