बूंदीः इंद्रगढ़ में चंबल नदी में नहाने गया युवक डूब गया. 3 दोस्तों के साथ चंबल नदी में युवक नहाने गया था. नहाते समय गहरे पानी में जाने से हादसा हुआ. नवलपुरा निवासी ओम प्रकाश सेन के डूबने की सूचना पर इंद्रगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची.
बूंदी से NDRF और सिविल डिफेंस टीम भी मौके पर पहुंची. NDRF टीम ने चंबल नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. इंद्रगढ़ क्षेत्र के चणदाखुर्द गांव की ये घटना है.