जयपुरः सफाई श्रमिकों की भर्ती को लेकर बड़ी खबर है. स्वायत्त शासन विभाग की ओर से जल्द भर्ती होगी. राज्य सरकार व सफाई श्रमिक यूनियन की वार्ता में सहमति बनी. 25 जुलाई तक भर्ती की विज्ञप्ति जारी की जाएगी.
24 हजार 752 पदों पर भर्ती की जाएगी. आरक्षण के प्रावधान लागू करते हुए भर्ती की जाएगी. उपलब्ध पद से अधिक आवेदन आने पर लॉटरी निकाली जाएगी. प्रदेश भर के निकायों में सफाई श्रमिकों की भर्ती की जाएगी.