सीएम योगी के नेतृत्व में जापान से यूपी में निवेश की बड़ी तैयारी, 18 से 23 अगस्त तक 'यूपी–जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026' का आयोजन

सीएम योगी के नेतृत्व में जापान से यूपी में निवेश की बड़ी तैयारी, 18 से 23 अगस्त तक 'यूपी–जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026' का आयोजन

नई दिल्ली : सीएम योगी के नेतृत्व में जापान से यूपी में निवेश की बड़ी तैयारी है. 18 से 23 अगस्त तक 'यूपी–जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026' का आयोजन होगा. जापान के 200 से अधिक उद्योगपति, सीईओ और कारोबारी प्रतिनिधि शामिल होंगे. मैन्युफैक्चरिंग, सेमीकंडक्टर, ग्रीन एनर्जी, डिजिटल इंफ्रा और पर्यटन में निवेश पर मंथन होगा.

यमानाशी के गवर्नर कोटारो नागासाकी के नेतृत्व में जापानी प्रतिनिधिमंडल आएगा. सीएम योगी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 18 अगस्त को दिल्ली में  प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करेंगे. 19 अगस्त को दिल्ली में हाई-लेवल सीईओ राउंडटेबल होगा. 21 अगस्त को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मुख्य निवेश सम्मेलन होगा. 

एस्कॉर्ट्स कुबोटा ₹2,025 करोड़ और मिंडा ₹1,166 करोड़ निवेश करेगी. दोनों परियोजनाओं से 10 हजार से अधिक रोजगार मिलने की उम्मीद है. यीडा में 500 एकड़ में ‘जापानी सिटी’ प्रस्तावित होगी. जापानी कंपनियों के लिए सप्लाई चेन और सहायक उद्योगों का इकोसिस्टम विकसित होगा. 

ग्रीन हाइड्रोजन, सेमीकंडक्टर, ऑटो कंपोनेंट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और डेटा सेंटर में निवेश पर जोर होगा. स्किल डवलपमेंट और इंडस्ट्री-अकादमिक सहयोग पर भी विशेष फोकस होगा. वाराणसी, सारनाथ और कुशीनगर के बौद्ध सर्किट में पर्यटन निवेश की संभावनाएं भी जापानी प्रतिनिधिमंडल तलाशेगा.