जयपुरः इंटर कैडर डेप्यूटेशन या इंटर कैडर ट्रांसफर के जरिये राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी में कमी के समीकरण को साधा जा रहा है. इन महत्वपूर्ण माध्यमों से करीब 15 आईएएस अधिकारियों के राजस्थान आने से राजस्थान कैडर को खासी राहत मिली है.
हाल ही में तेलंगाना कैडर के 2021 बैच के आईएएस शिवेन्द्र प्रताप का विवाह के आधार पर राजस्थान कैडर में कैडर परिवर्तन हुआ और उन्होंने कार्मिक विभाग में ज्वॉइन भी कर लिया है. अब तक 15 आईएएस या तो विवाह के आधार पर या हैंडीकैप्ड पॉलिसी के आधार पर राजस्थान कैडर में आ चुके हैं.
2021 बैच के IAS शिवेन्द्र प्रताप का तेलंगाना कैडर से राजस्थान कैडर में किया गया परिवर्तन
IAS शिवेन्द्र प्रताप ने DOP में दी जॉइनिंग, फिलहाल रखा गया है उन्हें APO
IAS मेधा आनंद के साथ हुई है IAS शिवेन्द्र प्रताप की शादी
2024 बैच की IAS मेधा आनंद भीलवाड़ा में जिला निर्वाचन अधिकारी की OSD के रूप में हैं तैनात
दोनों पति-पत्नी के अलग अलग कैडर के कारण IAS शिवेन्द्र प्रताप का किया गया कैडर परिवर्तन
मूल रूप से उत्तर प्रदेश के उन्नाव निवासी हैं शिवेन्द्र प्रताप
भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन के बाद उन्हें हुआ था तेलंगाना कैडर आवंटित
तेलंगाना में सेवा के दौरान उन्होंने संभाली विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां
हैदराबाद मेट्रो रेल लिमिटेड में जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर भी कर चुके हैं काम
इससे पूर्व 29 सितंबर को अभिषेक सिंह का पश्चिम बंगाल कैडर से हुआ था इंटर कैडर ट्रांसफर
पश्चिम बंगाल कैडर से आईएएस अभिषेक सिंह का इंटर कैडर ट्रांसफर
फिजिकली हैंडीकेप्ड होने के आधार पर हुआ इंटर कैडर ट्रांसफर
फिजिकली हैंडीकेप्ड पॉलिसी के तहत हुआ इंटर कैडर ट्रांसफर
2007 बैच के पश्चिम बंगाल कैडर के IAS हैं वे
ये हुए विवाह के आधार पर इंटर कैडर ट्रांसफर
त्रिपुरा कैडर की 2025 बैच की आईएएस मुद्रा रहेजा का विवाह राजस्थान कैडर के 2024 बैच के IPS सिद्धार्थ श्रीवास्तव से हुआ है. राजस्थान और त्रिपुरा सरकार की सहमति के बाद DoPT ने इस संबंध में आदेश जारी किए.
अप्रैल 2026 में केंद्र सरकार की नियुक्ति संबंधी मंत्रिमंडलीय समिति -ACC ने 2023 बैच की गुजरात कैडर की आईएएस अदिति वार्ष्णेय और 2020 बैच के असम-मेघालय कैडर के आईएएस अभिषेक जैन के राजस्थान कैडर में इंटर कैडर ट्रांसफर को मंजूरी दी. अदिति का विवाह राजस्थान कैडर के 2023 बैच के आईएएस माधव भारद्वाज से, जबकि अभिषेक का विवाह 2024 बैच की आईएएस आराधना चौहान से हुआ है.
इससे पहले गुजरात कैडर की 2023 बैच की आईएएस प्रतिभा दहिया का राजस्थान कैडर में इंटर कैडर ट्रांसफर हुआ. उन्होंने राजस्थान कैडर के 2022 बैच के आईएएस यक्ष चौधरी से विवाह किया है.
1 अक्टूबर 2025 को 2021 बैच की आईएएस शैलजा पांडे का बिहार कैडर से राजस्थान कैडर में ट्रांसफर हुआ. उनका विवाह राजस्थान के आईएफओएस अधिकारी गौरव गर्ग से हुआ है.
इसके साथ राजस्थान कैडर में इंटर कैडर ट्रांसफर के जरिए आने वाले अधिकारियों में 2024 बैच की छाया सिंह (मध्य प्रदेश), 2021 बैच के आशीष कुमार मिश्रा (उत्तराखंड), 2018 बैच की निधि पटेल (हिमाचल प्रदेश), 2020 बैच के जेयदेव सी.एस. (उत्तर प्रदेश), 2021 बैच की रश्मि रानी (तमिलनाडु) और 2022 बैच की सोनिका कुमारी (पश्चिम बंगाल) भी शामिल हैं. इन सभी के ट्रांसफर का प्रमुख आधार विवाह रहा.
19 जून 2025 को 2022 बैच की त्रिपुरा कैडर की आईएएस चारू का राजस्थान कैडर के 2020 बैच के आईपीएस सुजीत शंकर से विवाह के आधार पर राजस्थान सरकार में इंटर कैडर ट्रांसफर हुआ है.
27 जून 2025 को 2023 बैच की तेलंगाना कैडर की आईएएस गरिमा नरूला का राजस्थान में इंटर कैडर ट्रांसफर हुआ. गरिमा का विवाह राजस्थान कैडर के 2023 बैच के आईपीएस रजत यादव से हुआ है.
अधिकतर मामलों में विवाह बना आधार
राजस्थान में हुए अधिकतर इंटर कैडर ट्रांसफर विवाह के आधार पर स्वीकृत किए गए हैं. नियमों के अनुसार यदि पति-पत्नी अलग-अलग राज्य कैडर की अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारी हों तो केंद्र सरकार दोनों राज्यों की सहमति के बाद एक ही राज्य कैडर में पदस्थापन की अनुमति देती है.
हाल ही में हुए 15 इंटर कैडर ट्रांसफर में करीब 14 मामलों में विवाह के आधार पर पति या पत्नी आईएएस अधिकारी का कैडर बदला है.