मोदी-बालेन शाह की मुलाकात से भारत-नेपाल रिश्तों को नई दिशा! हैदराबाद हाउस में अहम द्विपक्षीय बैठक, कई मुद्दों पर मंथन

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह इन दिनों भारत के दो दिवसीय दौरे पर हैं. सोमवार को राजधानी दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के बीच महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक चल रही है. दोनों नेताओं के बीच भारत-नेपाल संबंधों को और मजबूत बनाने तथा आपसी सहयोग के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हो रही है.
विस्तार में

नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह इन दिनों भारत के दो दिवसीय दौरे पर हैं. सोमवार को राजधानी दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के बीच महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक चल रही है. दोनों नेताओं के बीच भारत-नेपाल संबंधों को और मजबूत बनाने तथा आपसी सहयोग के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हो रही है.

नेपाल का प्रधानमंत्री बनने के बाद बालेन शाह की यह पहली द्विपक्षीय भारत यात्रा है. ऐसे में इस दौरे को दोनों पड़ोसी देशों के रिश्तों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि:
प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात से पहले बालेन शाह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने गांधी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को नमन किया. इससे पहले राष्ट्रपति भवन में उनका औपचारिक स्वागत भी किया गया.

ऊर्जा, व्यापार और कनेक्टिविटी पर रहेगा फोकस:
हैदराबाद हाउस में दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच होने वाली बातचीत में ऊर्जा सहयोग, व्यापार, निवेश, परिवहन और कनेक्टिविटी जैसे अहम मुद्दे शामिल हैं. इसके अलावा नेपाल में बाढ़ के बाद पुनर्निर्माण और विकास परियोजनाओं में सहयोग पर भी चर्चा संभावित है.

भारत-नेपाल रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश:
भारत और नेपाल के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और भौगोलिक संबंध रहे हैं. बालेन शाह की इस पहली द्विपक्षीय भारत यात्रा को दोनों देशों के बीच सहयोग के नए क्षेत्रों की तलाश के रूप में देखा जा रहा है.