जयपुर : मानसून की मेहर ने फिर रफ्तार पकड़ ली है. पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज हुई है. जल संसाधन विभाग ने बारिश का आंकड़ा जारी किया है.
सीकर जिले में दो स्थान पर 4 इंच से अधिक बारिश दर्ज हुई है. सीकर ग्रामीण में 119 MM और धोद में 116MM बारिश दर्ज. धौलपुर जिले में 7 स्थानों पर एक इंच से अधिक बारिश दर्ज, बाड़ी में 66 और बसेड़ी में 65 MM बारिश दर्ज हुई है.
वहीं अलवर जिले में 5 स्थानों पर एक इंच से अधिक बारिश दर्ज हुई है. कठूमर में 44 और राजगढ़ में 39 MM बारिश दर्ज. भरतपुर जिले में 6 स्थानों पर एक इंच से अधिक बारिश दर्ज, वैर में 42 और रूपवास में 41 MM बारिश दर्ज हुई है.