अयोध्याः अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक खत्म हो गई है. बैठक के बाद राम मंदिर ट्रस्ट की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई. गोविंद देव गिरि ने बैठक के फैसलों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि दान में मिली सभी वस्तुएं पूरी तरह सुरक्षित हैं किसी भी सामान के गायब होने की बात सही नहीं है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन सभी वस्तुओं को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया, जिनके चोरी होने या गायब होने के कथित तौर पर आरोप लगाए जा रहे थे. जिसमें सोने की रामचरितमानस, भगवान राम के चरण चिन्ह, हार और काकभुशुंडि को कॉन्फ्रेंस में रखा गया.
गोविंद देव गिरि ने कहा कि बैठक को समय से पहले किया. राम मंदिर के लिए लोगों ने प्राणों की आहूति दी. चढ़ावा चोरी की घटना अत्यंत लज्जाजनक है. जो हुआ वो दुखदायी है. चंपत राय, अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर है. चंपत राय की सेवाओं का अभिनंदन है. कृष्ण मोहन को ट्रस्ट की जिम्मेदारी सौंपी.
भविष्य में शिकायत का मौका नहीं देंगे. गोविंद देव गिरि ने कहा कि 22 जुलाई को फिर ट्रस्ट की बैठक होगी. सारे सामान की लिस्ट आपके सामने रखेंगे. चढ़ावा चोरी के अपराधियों को पकड़ा जाए. 2800 वस्तुओं का रिकॉर्ड सुरक्षित है. मीडिया में चढ़ावा चोरी का हौवा बनाया गया.