अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में इस्तीफे के बाद पहली बार श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के पूर्व महासचिव चंपत राय का बयान सामने आया है. चंपत राय ने कहा कि मेरे ऊपर अनर्गल आरोप है. अभी मैंने मौन धारण किया है. SIT की फाइनल रिपोर्ट आने पर जवाब दूंगा. मुझ पर गलत आरोप लगाए जा रहे है.
चढ़ावा चोरी पर अनेक तरह की चर्चाएं है. चंपत राय ने कहा कि सभी बिंदुओं पर क्रम से जवाब दूंगा. सभी सत्य सामने आएगा. मेरा प्रचारक जीवन 45 साल से है. जहां-जहां में खुली पुस्तक की तरह रहा. चंपत राय ने X पोस्ट में चौपाई लिखी है. श्री रामचरितमानस की चौपाई लिखी.
आपको बता दें कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के पूर्व महासचिव चंपत राय ने 'भगवान राम के भक्तों' को एक पत्र लिखा है. श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में दान पेटी से दान की गिनती के दौरान कथित चोरी को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं.
कई लोगों ने मुझ पर बेबुनियाद निजी आरोप लगाए हैं, फिर भी मैंने चुप्पी साधे रखी है.मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि SIT की अंतिम रिपोर्ट आने के बाद, मैं उठाए जा रहे मुद्दों पर बात करूंगा और पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी.