जयपुरः जयपुर नगर निगम के कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है. किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के वार्डों की प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है. वार्ड नंबर 104 से 115 तक प्रत्याशियों की सूची जारी हुई है. वार्ड 104-अब्दुल लतीफ कुरेशी, वार्ड 105- महेश तंबोली, वार्ड 106- जुगल गुर्जर, वार्ड 107- खुशबू शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है.
इसके अलावा वार्ड 108- मेहरूनिसा, वार्ड 109- मोहम्मद अयूब, वार्ड 110- सुनीता मेठी, वार्ड 111- ज्वाला प्रसाद तिवाड़ी, वार्ड-112- आशीष शर्मा, वार्ड 113- गजनफर अली, वार्ड 114- मोहम्मद जकारिया, वार्ड 115- सुरेश बिवाल का नाम घोषित किया गया है.