जयपुरः जयपुर जिला परिषद के 57 वार्डों के नामांकन कल से शुरू होंगे. वार्ड 1 से 10 के नामांकन रीको कार्यालय, सीकर रोड, रोड नंबर-5, वीकेआई एरिया. वार्ड 15 से 26 के नामांकन नगर निगम झोटवाड़ा जोन कार्यालय, फाटक झोटवाड़ा. वार्ड 11 से 14 एवं 51 से 57 नगर निगम हवामहल-आमेर जोन कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय, जलेब चौक.
वार्ड 27 से 37 पंचायत समिति कार्यालय, सांगानेर. वार्ड 38 से 50 कमरा नंबर-45, कलेक्ट्रेट, जयपुर में नामांकन होगें. रिटर्निंग अधिकारी जिला परिषद सीईओ की सहायता के लिए नियुक्ति हुई. 5 अधिकारियों को अलग-अलग वार्डों की जिम्मेदारी सौंपी गई. मृणाल कुमार, विशेषाधिकारी को वार्ड 1 से 10 की जिम्मेदारी.
प्रीति चौहान, सहायक कलेक्टर आमेर को वार्ड 15 से 26 का जिम्मा, बजरंग लाल स्वामी, एसडीएम जयपुर शहर दक्षिण को वार्ड 11 से 14 व 51 से 57 की जिम्मेदारी, राकेश कुमार, द्वितीय उपायुक्त जेडीए जोन-14 को वार्ड 27 से 37 का जिम्मा, निशु कुमार अग्निहोत्री, अतिरिक्त आयुक्त T.A.D. (MADA) को वार्ड 38 से 50 की जिम्मेदारी है.