मुंबई: देश के कई राज्यों में मानसून की बारिश हो रही है. मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई हिस्सों में जोरदार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ. कई इलाकों में जलभराव से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है. पालघर जिले के लिए मौसम विभाग ने बारिश का रेड अलर्ट जारी किया.
भारी बारिश के चलते एहतियातन पालघर जिले के सभी स्कूल बंद किए गए. मुंबई के कई इलाकों में 200 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई. वसई, विरार और नालासोपारा में लगातार तेज बारिश का दौर जारी है. नालासोपारा की कई सड़कों पर जलभराव से यातायात प्रभावित हुआ. प्रशासन ने लोगों से जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की.
मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई हिस्सों में जोरदार बारिश से जनजीवन प्रभावित:
-कई इलाकों में जलभराव से लोगों को आवागमन में हो रही भारी परेशानी
-पालघर जिले के लिए मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का रेड अलर्ट
-भारी बारिश के चलते एहतियातन पालघर जिले के सभी स्कूल बंद
-मुंबई के कई इलाकों में दर्ज की गई 200 मिमी से ज्यादा बारिश
-वसई, विरार और नालासोपारा में लगातार तेज बारिश का दौर जारी
-नालासोपारा की कई सड़कों पर जलभराव से यातायात प्रभावित
-प्रशासन ने लोगों से जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की
बात करें दिल्ली-NCR की, तो यहां पर मौसम सुहाना हुआ. तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई. लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली. हालांकि बारिश के कारण सुबह स्कूल-दफ्तर जाने वालों को परेशानी हुई. सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ी.