CEC के खिलाफ विपक्ष का मोर्चा, इंडी गठबंधन का विरोध मार्च, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी धरने पर बैठे

CEC के खिलाफ विपक्ष का मोर्चा, इंडी गठबंधन का विरोध मार्च, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी धरने पर बैठे

नई दिल्ली: संसद से निर्वाचन आयोग के कार्यालय तक लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे सहित INDIA ब्लॉक के सांसद विरोध मार्च निकाल रहे हैं. आपको बता दें कि INDIA ब्लॉक के 140 से अधिक सांसदों का SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ संसद से सड़क तक मार्च शुरू हुआ. INDIA ब्लॉक के सांसद संसद भवन से निकलकर निर्वाचन सदन की ओर बढ़ रहे हैं. 

मार्च को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. विपक्ष के इस विरोध मार्च में कई पार्टियों के नेता और सांसद शामिल हुए हैं. निर्वाचन सदन के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग कर INDIA ब्लॉक के नेताओं को रोक दिया है. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई विपक्षी सांसद वहीं धरने पर बैठ गए हैं. INDIA ब्लॉक के नेता निर्वाचन सदन की ओर बढ़ रहे हैं. वहीं, राहुल गांधी ने पुलिस बैरिकेड पर चढ़कर राष्ट्रीय ध्वज लहराया. 

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं.सरकार आज़ादी के बाद मिले वयस्क मताधिकार को खत्म करने की कोशिश कर रही है और CEC सरकार की कठपुतली है. वो वही करते हैं जो मोदी और शाह कहते हैं.हम लड़ते रहेंगे.कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "विरोध प्रदर्शन है.ज्ञानेश गुप्ता पर तो हमें कभी भरोसा नहीं था लेकिन अब यकीन में बदल गया है कि वे भरोसे के लायक आदमी नहीं हैं.

सपा सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि पहले भी चुनाव आयोग पर आरोप लगे हैं, चुनाव आयोग ने 2017, 2019, 2022, 2024 में बेईमानी की और बंगाल में पूरा का पूरा खुला खेल किया. सपा सांसद इकरा हसन ने कहा कि एक रिपोर्ट में साफ तौर पर लिखा गया कि 14 बार सहमति से फैसला नहीं हुआ.विपक्ष पहले दिन से कह रहा है कि ज्ञानेश कुमार भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं.