राजस्थान के 6 जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, नदियों में उफान के कारण 10 गांवों का संपर्क टूट गया

राजस्थान के 6 जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, नदियों में उफान के कारण 10 गांवों का संपर्क टूट गया

जयपुर : राजस्थान के 6 जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है. बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जयपुर, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर, अजमेर, नागौर, टोंक, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, पाली, सिरोही, राजसमंद, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ में येलो अलर्ट है. 

मानसून ट्रफ अभी बीकानेर, दतिया, उत्तरी मध्य प्रदेश पर स्थि​त लो-प्रेशर सिस्टम से होते हुए गुजर रही है. इस सिस्टम के असर से कोटा, उदयपुर संभाग के जिलों में भारी से अति​भारी बारिश की संभावना है. झालावाड़ जिले में सोमवार को हुई भारी बारिश के कारण कालीसिंध, आहू नदी उफान पर है. 

नदियों में उफान के कारण 10 गांवों का संपर्क टूट गया है. भारी बारिश की का अलर्ट देखते हुए झालावाड़ कलेक्टर ने आज स्कूलों में छुट्टी घोषित की है. कालीसिंध, छापी, नोनेरा डैम के गेट खोलने से निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं. नोनेरा डैम के 27 में से 19 गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है.