नमो भारत रैपिड रेल कॉरिडोर का जल्द होगा निर्माण, कानपुर से अयोध्या 187 किलोमीटर की दूरी 90 मिनट में होगी तय

नमो भारत रैपिड रेल कॉरिडोर का जल्द होगा निर्माण, कानपुर से अयोध्या 187 किलोमीटर की दूरी 90 मिनट में होगी तय

नई दिल्लीः दिल्ली एनसीआर के तर्ज पर राजधानी विकसित होगी. नमो भारत रैपिड रेल कॉरिडोर का जल्द निर्माण होगा. कानपुर से अयोध्या 187 किलोमीटर की दूरी 90 मिनट में तय होगी. कानपुर और लखनऊ के बीच की दूरी 40 मिनट में तय होगी. पांच जिलों को जोड़कर रैपिड रेल कॉरिडोर बनाया जाएगा.    

कानपुर उन्नाव लखनऊ बाराबंकी अयोध्या जिले कॉरिडोर में शामिल है. कानपुर से अयोध्या के बीच में 12 रेलवे स्टेशन बनेंगे. हर दिन यात्रा करने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी. नमो भारत रैपिड रेल कॉरिडोर यूपी की विकास की रफ्तार को तेज करेगा.