जैसलमेर में धउआ गांव के पास स्कूल बस में अचानक लगी भीषण आग, लोगों में मची अफरा-तफरी

जैसलमेर में धउआ गांव के पास स्कूल बस में अचानक लगी भीषण आग, लोगों में मची अफरा-तफरी

जैसलमेर : जैसलमेर में एक बार फिर बस “द बर्निंग बस” बनी. धउआ गांव के पास स्कूल बस में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने पूरी बस को चपेट में ले लिया. स्कूल बस जलकर पूरी तरह कबाड़ हो गई. बस जैसलमेर से ग्रामीण इलाकों में बच्चों को लेने जा रही थी. 

आग लगते ही बस में अफरा-तफरी मच गई. समय रहते सभी बच्चों को बस से सुरक्षित निकाला गया. बड़ा हादसा टलने से परिजनों ने राहत की सांस ली. ग्रामीणों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी. सूचना मिलते ही नगर परिषद की दमकल मौके पर पहुंची.

दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया. आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ. हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. धउआ गांव के पास बस में आग की घटना से हड़कंप मच गया.