जयपुरः पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि VB-G RAM G योजना अपने पहले ही महीने में बुरी तरह फेल हुई. जुलाई 2026 में सिर्फ 7.67 करोड़ मानव दिवस रोजगार सृजित हुआ. पिछले साल इसी महीने मनरेगा के तहत 15.33 करोड़ मानव दिवस रोजगार मिला था.
यानी करीब 50 प्रतिशत की भारी गिरावट. प्रति व्यक्ति खर्च भी 4,494 रुपए से घटकर 4,199 रुपए रह गया. इस बार बारिश की कमी के कारण अधिक मानव दिवस होने चाहिए थे. ग्रामीण क्षेत्रों में जिन परिवारों की आजीविका मनरेगा पर टिकी थी, वे आज रोजगार से वंचित हो रहे.
केन्द्र सरकार इस योजना की खामियों को दूर करेः
आने वाले दिनों में स्थिति और विकट होने वाली है. केन्द्र सरकार तुरंत इस योजना की खामियों को दूर करे. ग्रामीण रोजगार सुनिश्चित करे जिससे गांव में बेरोजगारी से स्थिति खराब न हो.