यूपी विधानसभा चुनाव से पहले एक्शन में मायावती, पूर्व सांसद और समधी अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निकाला

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले एक्शन में मायावती, पूर्व सांसद और समधी अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निकाला

नई दिल्लीः यूपी विधानसभा चुनाव से पहले मायावती एक्शन में आ गई है. पूर्व सांसद और समधी अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निकाला गया है. मायावती ने कहा कि अशोक सिद्धार्थ की कभी पार्टी में वापसी नहीं होगी. कर्नाटक, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में पार्टी के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया है.     

ऐसे में मायावती ने पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से अशोक सिद्धार्थ को मुक्त किया है. मायावती के भतीजे आकाश आनंद के ससुर हैं अशोक सिद्धार्थ. इसके अलावा पार्टी कोऑर्डिनेटर रणधीर सिंह बेनीवाल पर भी कार्रवाई की गई है. बेनीवाल पर पार्टी अनुशासन और दिशा-निर्देशों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है.