जयपुर: राजस्थान के बांधों ने 'हाफ सेंचुरी' मारी. आखिरकार लंबे इंतजार के बाद हाफ सेंचुरी मारी. राजस्थान के बांधों में कुल भराव क्षमता का 50.24 प्रतिशत पानी हुआ. इस मानसून प्रदेश के बांधों में अब तक 5.78 प्रतिशत पानी आया. पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के 6 और बांध लबालब हुए.
इस मानसून अब तक लबालब बांधों की संख्या 5 से बढ़कर 22 हुई. इस मानसून अब तक करीब 100 सूखे बांधों में पानी की आवक हुई. प्रदेश में अभी भी मानसून की मेहर के इंतजार में 220 बांध खाली है. आपको बता दें कि राजस्थान में मानसून की मेहर जारी है. पिछले 24 घंटे में मेघ जमकर बरसे.
जल संसाधन विभाग ने बारिश का आंकड़ा जारी किया. झालावाड़ में चार स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश दर्ज की गई. झालावाड़ के सुनेल में 12 इंच (300 एमएम) बारिश दर्ज हुई. झालावाड़ के ही झालरापाटन में 135 एमएम बारिश दर्ज हुई.
बकानी में 270, पिड़ावा में 262 और रायपुर में 220 MM बारिश दर्ज हुई. जबकि कोटा के दीगोद और रामगंजमंडी में अति भारी बारिश दर्ज की गई. बूंदी शहर में 145 एमएम बारिश दर्ज हुई. प्रदेश में 13 स्थानों पर चार इंच से अधिक बारिश दर्ज हुई. प्रदेश में कुल 112 स्थानों पर बारिश दर्ज हुई.