Panchayat elections 2026: पंचायतीराज चुनावों की तारीखों का ऐलान, सबसे ज्यादा ग्रामीण वोटर जयपुर जिले में, जानें कब कहां होगा मतदान

Panchayat elections 2026: पंचायतीराज चुनावों की तारीखों का ऐलान, सबसे ज्यादा ग्रामीण वोटर जयपुर जिले में, जानें कब कहां होगा मतदान

जयपुरः प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की घोषणा हो गई है. पहला चरण नामांकन 8 अक्टूबर, अंतिम तिथि 13 अक्टूबर, स्क्रूटनी 14 अक्टूबर, नाम वापसी 15 अक्टूबर तक, मतदान 23 अक्टूबर को. दूसरे चरण में नामांकन 13 अक्टूबर है. नाम वापसी 19 अक्टूबर, मतदान 29 अक्टूबर को आयेगा. तीसरे चरण में नामांकन 19 अक्टूबर, नाम वापसी 26 अक्टूबर, मतदान 4 नवंबर को होगा. चौथे चरण में नामांकन 21 अक्टूबर, नाम वापसी 6 नवंबर, मतदान 11 नवंबर को होगा. 

सबसे ज्यादा ग्रामीण वोटर जयपुर जिले में है. जयपुर जिला परिषद में करीब 19 लाख वोटर है. वहीं सबसे कम 4.37 लाख वोटर जैसलमेर जिला परिषद में है. सबसे ज्यादा वोटों की पंचायत समिति सीकर की खंडेला पं.समिति, 2 लाख 24 हजार 942 वोटर खंडेला में पंजीकृत हैं. वहीं जोधपुर की सामराऊ पंचायत समिति में सबसे कम 28 हजार 599 वोट है. ग्राम पंचायत के हिसाब से टोंक की बीसलपुर सबसे छोटी पंचायत है. महज 295 वोट ही बीसलपुर ग्राम पंचायत में हैं. 

जानें कहां कब होगा मतदान?
1 चरण में चुनाव संपन्न होने वाले जिले - 3 है. जिसमें जैसलमेर- प्रथम चरण, फलौदी- प्रथम चरण, सलूम्बर- चतुर्थ चरण है. वहीं 2 चरण में चुनाव संपन्न होने वाले जिले- 30 है. जिला अजमेर प्रथम, द्वितीय, ब्यावर तृतीय, चतुर्थ, अलवर प्रथम, द्वितीय, खैरथल-तिजारा द्वितीय, चतुर्थ, बारां तृतीय, चतुर्थ, बाड़मेर प्रथम, द्वितीय, बालोतरा तृतीय, चतुर्थ, भरतपुर तृतीय, चतुर्थ, डीग तृतीय, चतुर्थ, भीलवाड़ा प्रथम, द्वितीय, बूंदी तृतीय, चतुर्थ, चित्तौड़गढ़ तृतीय, चतुर्थ, चूरू तृतीय, चतुर्थ, दौसा द्वितीय,  तृतीय, धौलपुर तृतीय, चतुर्थ, डूंगरपुर प्रथम, द्वितीय, हनुमानगढ़ तृतीय, चतुर्थ, कोटपूतली-बहरोड़ द्वितीय, तृतीय, झालावाड़ प्रथम, द्वितीय, जोधपुर प्रथम, द्वितीय, कोटा प्रथम, द्वितीय, नागौर प्रथम, द्वितीय, पाली प्रथम, द्वितीय, प्रतापगढ़ तृतीय, चतुर्थ, राजसमंद प्रथम, द्वितीय, सवाई माधोपुर तृतीय, चतुर्थ, सिरोही प्रथम, द्वितीय, श्रीगंगानगर तृतीय, चतुर्थ, टोंक तृतीय, चतुर्थ है.