पेरिस पैरालंपिक गेम्स: अवनी लेखरा ने निशानेबाजी के फाइनल में गोल्ड मेडल, तो मोना अग्रवाल ने जीता कांस्य पदक

पेरिस पैरालंपिक गेम्स में अवनी लेखरा ने गोल्ड मेडल जीता है. निशानेबाजी के फाइनल में गोल्ड मेडल जीता है. आपको बता दें कि पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत की निशानेबाज अवनि लेखरा ने कमाल कर दिया.  
विस्तार में

जयपुर: पेरिस पैरालंपिक गेम्स में अवनी लेखरा ने गोल्ड मेडल जीता है. निशानेबाजी के फाइनल में गोल्ड मेडल जीता है. आपको बता दें कि पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत की निशानेबाज अवनि लेखरा ने कमाल कर दिया.  

अवनि लेखरा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में आज गोल्ड मेडल  जीता है. अवनि ने पैरालंपिक रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया. 

इसी इवेंट में भारत की मोना अग्रवाल ने कांस्य पदक जीता. इन 2 पदकों के साथ ही मौजूदा पैरालंपिक गेम्स में भारत का खाता खुल गया है. भारत के नाम एक गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल हैं.