नई दिल्ली : सेमीकॉन इंडिया 2026 के मंच से पीएम मोदी ने बड़ा संदेश देते हुए कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था के साथ दुनिया का भारत पर भरोसा बढ़ रहा है. मोदी ने भारतीय युवा टैलेंट और स्किल्ड मैनपावर को देश की बड़ी ताकत बताया है.
उन्होंने कहा कि भारतीय यूथ टैलेंटेड स्किल्ड मैनपावर एडवांटेज की तरह हैं. चिप डिजाइन से मैन्युफैक्चरिंग और रिसर्च तक भारत की तकनीकी ताकत का विस्तार हो रहा है. ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में नई दिल्ली घोषणा-पत्र को सर्वसम्मति से अपनाया जाना ऐतिहासिक उपलब्धि है. हजारों इंजीनियरिंग कॉलेजों से हर साल लाखों इंजीनियर्स निकलकर देश की तकनीकी क्षमता का आधार बन रहे हैं.
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सेमीकॉन 2.0' के तहत 11 से 12 अरब डॉलर तक के निवेश की प्रतिबद्धता मिली है. सेमीकंडक्टर उपकरण, मटेरियल, गैस, केमिकल और सबस्ट्रेट्स के क्षेत्र में अगले 2 से 3 वर्षों में बड़ा निवेश आएगा. देश में चिप डिजाइन करने वाले कम से कम 200 स्टार्टअप और कंपनियों को सरकार बढ़ावा देगी. पिछले चरण में 105 से ज्यादा स्टार्टअप्स ने चिप डिजाइनिंग में भागीदारी दर्ज कराई है.