पिलानी में शराब तस्करों पर पुलिस का प्रहार, हरियाणा निर्मित लाखों रुपए की अवैध शराब पकड़ी

पिलानी में शराब तस्करों पर पुलिस का प्रहार, हरियाणा निर्मित लाखों रुपए की अवैध शराब पकड़ी

पिलानीः पिलानी में शराब तस्करों पर पुलिस का प्रहार देखने को मिला है. नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की गई है. हरियाणा निर्मित लाखों रुपए की अवैध शराब पकड़ी गई है. पार्सल पहुंचाने वाली गाड़ी में अवैध शराब छुपा कर ले जायी जा रही थी. पुलिस ने नाकाबंदी और पीछा कर हरियाणा बॉर्डर पर गाड़ी को पकड़ा.        

गाड़ी से 148 अवैध शराब की पेटियां जब्त, चालक को भी पुलिस ने मौके से दबोचा है. हरियाणा के भिवाणी निवासी चालक प्रवीण को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन पर पिलानी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की. हरियाणा बॉर्डर पर सघन चैकिंग और कड़ी नाकाबंदी से पुलिस को सफलता मिली है.