नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने वादा किया है कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री रहते हुए अगर भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका साथ खड़ा रहेगा. G-7 शिखर सम्मेलन में मोदी-ट्रंप की मुलाकात ने वैश्विक स्तर पर ध्यान खींचा है.
PM ने होर्मुज संकट, समुद्री सुरक्षा, भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया. राष्ट्रपति ट्रंप फ्रांस के एवियन-लेस-बैंस में G-7 शिखर सम्मेलन के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक में शामिल हुए. ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए एक कुशल वार्ताकार बताया.
ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी दिखने में शांत हैं, लेकिन वार्ता में बेहद सख्त हैं. ट्रंप ने खाड़ी क्षेत्र में मारे गए 3 भारतीय नाविकों की मौत पर भी शोक जताया. पीएम मोदी के स्वभाव का जिक्र करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी की तरह शांत, संयमित और जबरदस्त नहीं हूं.