जयपुर: PNG उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका लगा है. टोरेंट गैस ने 7 अक्टूबर से गैस चार्ज में 1.86 रुपए प्रति SCM की बढ़ोतरी की है. 47.91 रुपए से बढ़कर गैस चार्ज अब 49.77 रुपए प्रति SCM हुआ है. गैस चार्ज में करीब 3.88 फीसदी की बढ़ोतरी, टैक्स अतिरिक्त लागू होगा.
7 अक्टूबर से तैयार होने वाले बिलों में नई दर का असर दिखाई देगा. घरेलू PNG उपभोक्ताओं के हर SCM खपत पर 1.86 रुपए अतिरिक्त भार है. उपभोक्ताओं के मासिक बिल में बढ़ोतरी खपत की मात्रा के अनुसार बढ़ेगी. टोरेंट गैस ने बढ़ोतरी की सूचना दी, लेकिन संदेश में कारण स्पष्ट नहीं किया है.
टोरेंट गैस ने 7 अक्टूबर से गैस चार्ज में 1.86 रुपए प्रति SCM की बढ़ोतरी की
47.91 रुपए से बढ़कर गैस चार्ज अब 49.77 रुपए प्रति SCM हुआ
गैस चार्ज में करीब 3.88 फीसदी की बढ़ोतरी, टैक्स अतिरिक्त लागू होगा
7 अक्टूबर से तैयार होने वाले बिलों में नई दर का असर दिखाई देगा