राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली बोले- विधानसभा गेट की तालेबंदी ने विपक्ष को दिया मुद्दा

राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली बोले- विधानसभा गेट की तालेबंदी ने विपक्ष को दिया मुद्दा

जयपुरः राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र जारी है. सदन की कार्यवाही हंगामे के कारण दोपहर 12 बजे तक स्थगित की गई है. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि कल विधायकों को बेरिकेडिंग व ताला लगाकर रोका गया. आज उसी गेट से फिर कैसे प्रवेश दे दिया. विधानसभा गेट की तालेबंदी ने विपक्ष को मुद्दा दिया.   

कल कांग्रेसी विधायकों को मुख्य बड़े दरवाजे से नहीं आने दिया. पहले बेरिकेडिंग लगाई गई फिर ताला जड़ा गया था. विधायकों ने कल गेट के बाहर धरना दिया था. लेकिन आज उसी गेट को विधायकों के लिए खोल दिया. पूरा प्रश्नकाल हंगामे की भेंट चढ़ा. सदन में पीसीसी चीफ डोटासरा ने नारे लगाए.