जयपुरः जयपुर नगर निगम के चार वार्डों के पांच बूथों पर पुनर्मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है. वार्ड 9 बूथ 111 पर 73.50 प्रतिशत रहा. वार्ड 18 बूथ 225 पर 72.22 %,वार्ड 25 के बूथ 343 पर 81.71% और वार्ड 34 के बूथ 477 पर 48.81 प्रतिशत और बूथ 484 पर 72.76% मतदान हुआ.
अब पांचों बूथों की ईवीएम भवानी निकेतन स्थित स्ट्रांग रूम में रखी जाएगी. कल सुबह 8 बजे चारों वार्डों की मतगणना होगी.