जयपुरः राजस्थान के 4 नगरीय निकायों में 16 सितंबर को पुनर्मतदान होगा. जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत के 9 मतदान केंद्रों पर री-पोल होगा. ईवीएम में तकनीकी खराबी के चलते आयोग ने पुनर्मतदान का फैसला लिया. जयपुर नगर निगम के 5 वार्डों के 6 बूथों पर पुनर्मतदान होगा. वार्ड 9- बूथ नंबर 111, वार्ड 18- बूथ नंबर 235, वार्ड 25- बूथ नंबर 343, वार्ड 34- बूथ नंबर 477 और 484 जोधपुर नगर निगम के वार्ड 50 के बूथ नंबर 338 पर पुनर्मतदान होगा.
कोटा नगर निगम के 3 बूथों पर पुनर्मतदान होगा. वार्ड 87- बूथ नंबर 99, वार्ड 44- बूथ नंबर 448,वार्ड 11- बूथ नंबर 576, सुकेत नगरपालिका के वार्ड 4 के बूथ नंबर 5 पर पुनर्मतदान होगा. 16 सितंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा. 17 सितंबर को सुबह 8 बजे से पुनर्मतदान की मतगणना होगी.