Haryana Elections: समाजवादी पार्टी हरियाणा में नहीं लड़ेगी चुनाव, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने किया ऐलान

हरियाणा विधानसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. समाजवादी पार्टी हरियाणा में चुनाव नहीं लड़ेगी. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने हरियाणा में चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है. जिसको लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि हरियाणा में INDIA गठबंधन का साथ देंगे. 
विस्तार में

हरियाणाः हरियाणा विधानसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. समाजवादी पार्टी हरियाणा में चुनाव नहीं लड़ेगी. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने हरियाणा में चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है. जिसको लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि हरियाणा में INDIA गठबंधन का साथ देंगे. 

अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा कि हरियाणा चुनाव में ‘INDIA ALLIANCE’ की एकजुटता नया इतिहास लिखने में सक्षम है. हमने कई बार कहा है और एक बार फिर दोहरा रहे हैं व आगे भी दोहरायेंगे. कि बात सीट की नहीं जीत की है. 

हरियाणा के विकास व सौहार्द की विरोधी ‘भाजपा की नकारात्मक, साम्प्रदायिक, विभाजनकारी राजनीति’ को हराने में ‘इंडिया एलायंस’ की जो भी पार्टी सक्षम होगी. हम उसके साथ अपने संगठन और समर्थकों की शक्ति को जोड़ देंगे.