नई दिल्ली : देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है. 12 राज्यों में मानसून पहुंच चुका है. 2-3 दिन में मुंबई, बंगाल, सिक्किम, ओडिशा के कुछ हिस्सों में प्रवेश करेगा. 7 दिनों में केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है.
वहीं, राजस्थान में बढ़ती गर्मी ने एक बार फिर लोगों को बेहाल किया है. तापमान के साथ उमस में बढ़ोतरी से लोग परेशान हैं. पश्चिमी राजस्थान के कुछ शहरों में तापमान 2-3 डिग्री तक बढ़ेगा. इसके बाद 11 जून से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. ऐसे में राजस्थान के कुछ भागों में आंधी-बारिश की संभावना है.
देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से बढ़ रहा आगे
-12 राज्यों में पहुंच चुका मानसून
-2-3 दिन में मुंबई, बंगाल, सिक्किम, ओडिशा के कुछ हिस्सों में प्रवेश करेगा
-7 दिनों में केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना
-वहीं, राजस्थान में बढ़ती गर्मी ने एक बार फिर लोगों को किया बेहाल
-तापमान के साथ उमस में बढ़ोतरी से लोग परेशान
-पश्चिमी राजस्थान के कुछ शहरों में तापमान 2-3 डिग्री तक बढ़ेगा
-इसके बाद 11 जून से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय
-ऐसे में राजस्थान के कुछ भागों में आंधी-बारिश की संभावना