राजस्थान में बरस रही मानसून की मेहर, फलोदी में अब तक असामान्य बारिश दर्ज, इन जिलों में हुई कम

राजस्थान में बरस रही मानसून की मेहर, फलोदी में अब तक असामान्य बारिश दर्ज, इन जिलों में हुई कम

जयपुरः प्रदेश में मानसून की मेहर बरस रही है. जल संसाधन विभाग ने आंकड़ा जारी किया है. प्रदेश में 1 जून से 25 जुलाई तक बारिश का आंकड़ा जारी किया गया है. अकेले फलोदी में अब तक असामान्य बारिश दर्ज हुई है. बालोतरा, ब्यावर, बीकानेर, डीडवाना-कुचामन और सलूंबर में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है.   

अजमेर, बारां, बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, चूरू, डीग, धौलपुर, गंगानगर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, जोधपुर, कोटपूतली-बहरोड़, नागौर, प्रतापगढ़, राजसमंद, सीकर और टोंक में सामान्य बारिश दर्ज की गई. अलवर, बांसवाड़ा, बूंदी, दौसा, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालोर, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, पाली, सवाई माधोपुर, सिरोही और उदयपुर में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई.